पंडरिया।शासन द्वारा सभी माध्यमिक ,हाई व हायर सेकंडरी स्कूल के बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस कड़ी में शास उच्च माध्य विद्या कोड़ापुरी में बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए दिनाँक 2 फरवरी से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक नरेन्द्र साहु द्वारा छः प्रहार, तीन बचाव व दुश्मनों से लड़ने के लिए किक के बारे मे सिखाया गया ।


साथ ही विद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार डोरे ने बताया कि वर्तमान समय में सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि दुश्मनों से अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।साथ ही लोगो को बता सकें कि वह आज भी रानी लक्ष्मीबाई है।

संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र कुमार चंद्राकर ने सभी बालिकाओ को आत्म रक्षा के उद्देश्य, इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण में स्काउट गाईड शिक्षक मुन्ना लाल चंद्राकर व्याख्याता, क्रीड़ा प्रभारी मनराखन दास बर्मन व्याख्याता, सुनील पात्र व्याख्याता, शैलेष तिवारी व्याख्याता व गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।






