शासकीय उ .मा. वि. देवादा के विद्यार्थियों का हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट, दसवीं में श्रुति वर्मा 89.16% और बारहवीं में आकाश कुमार वर्मा 88.4% के साथ रहे प्रथम
पाटन । शास उ .मा. वि. देवादा (पाटन ) का – हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हायर सेकेन्डरी परीक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 95% रहा। कुल 60 परीक्षार्थी मे 40 विद्यार्थी प्रथम क्षेत्र 15 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 2 विद्यार्थी वृत्ती श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जिसमे आकाश कुमार वर्मा 88.4% ओमेश्वर वर्मा 86.12% एवं पूजा साहू 82%, अंक लेकर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 72% रहा, जिसमे कुल 64 विधाथियों में से 29 छात्र प्रथम, 23 छात्र द्वितीय 12 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहें। कक्षा में प्रथम श्रुति वर्मा 89.16% द्वितीय. कामना 86.33% एवं तृतीय अपर्णा 83% के साथ रही। सभी परीक्षार्थियों को शाला विकास समिति अध्यक्ष पी.के.वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र वर्मा, सरपंच उर्वशी नमा व शाला प्राचाय सुनीता सिन्हा एवं शाला परिवार की ने बहुत बहुत बधाई प्रेषित की।