पेंड्रा। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पेंड्रा कॉलेज में पढ़ाई करने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के गृह ग्राम अमझर में शोक का माहौल है। तो पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

दरअसल पूरी घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी है जहां जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी कृपाल सिंह गोंड, उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम अमझर, पसान जिला कोरबा अपनी पुत्री गायत्री गोंड, पिता कृपाल सिंह गोंड, उम्र 19 वर्ष के साथ मोपेड से पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे। जो कि गायत्री गोंड पेंड्रा के कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष, बायो विषय की छात्रा थी और सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए अपने पिता के साथ घर से निकली थी। कि तभी सुबह लगभग कॉलेज पहुंचने से पहले कोटमी के सोन नदी पुल के पास उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल पर एक ट्रक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान मोपेड चालक घायल कृपाल सिंह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाए और मोपेड अनियंत्रित होकर ट्रक के करीब पहुंच गई। देखते ही देखते पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल कृपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज जारी है। वही पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं युवती की असमय मौत से परिजनों सहित पूरे अमझर गांव में मातम पसरा हुआ है। परीक्षा देने निकली बेटी की मौत की खबर से परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।।।






