पाटन। पाटन थाना के एक ग्राम के महिला सरपंच के खिलाफ किसी ने बीती रात को गांव के ही दिवाल में आपत्ति जनक अश्लील शब्द लिख दिया है। जिससे की गांव में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दीवार में लिखे शब्द इतनी गन्दी है इस कारण सीजी मितान दीवार में लिखे शब्द फोटो और महिला सरपंच का नाम गांव उजागर नहीं कर रहा है। फिरहाल पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। वही पाटन पुलिस के खिलाफ भी अश्लील शब्द का प्रयोग किया गया है । ग्रामीणों में यह चर्चा है की लिखने वाला व्यक्ति गांव का ही हो सकता है।

- April 24, 2023
पाटन ब्लाक के इस महिला सरपंच के खिलाफ गांव में ही एक घर के दिवाल में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लिख दिया है आपत्तिजनक शब्द, अश्लील शब्दो का किया प्रयोग, थाने में दी सूचना
- by Balram Yadu