ग्राम पंचायत सरपंच ने मुख्यमंत्री से की सचिव की शिकायत, अब तक नही हुई कोई कार्रवाई

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भरेवापारा के सचिव ललित बांधे की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्रिका बाई द्वारा यह शिकायत की गई है। जिसमे उन्होंने सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर 781000 रुपये आहरण करने की शिकायत की है।सरपंच चंद्रिका ने किए गए शिकायत में बताया है कि सचिव ललित बंधे सितंबर 2021 से भरेवापारा में पदस्थ था।जहां विभिन्न मद की राशि का सरपंच का फर्जी सील व हस्ताक्षर का सरपंच के जानकारी के बिना आहरण कर लिया है।उन्होंने बताया कि कार्य प्रारंभ हुए बिना अग्रवाल बिल्डिंग मटेरियल कवर्धा के नाम से चेक काटकर भुगतान कर दिया गया ।इसी प्रकार सचिव ललित बंधे पंद्रहवे वित्त योजना मद से दिसंबर 21 में भवन मरम्मत कार्य हेतु 49000 रुपये,हेण्डपम्प मरम्मत कार्य पर 98000 रुपये सहित कुल 152000 रुपये फर्जी हस्ताक्षर व सील लगाकर गबन किया गया।जिसके साथ ही मूलभूत योजना से 55000 रुपये अग्रवान बिल्डिंग मटेरियल,सहित कुल 781000 रुपये का गबन किया गया था।जिला पंचायत में शिकायत पश्चात उन्हे निलंबित किया गया था।लेकिन सचिव को पुनः भरेवापारा में पदस्थ कर दिया गया।सरपंच ने दिए आवेदन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके पढ़े लिखे नहीं होने की कामजोरी का फायदा उठाकर सचिव द्वारा हेराफेरी की गई है।उन्होंने बताया कि आधे राशि को sdm द्वारा उन्हे जमा करने कहा जा रहा है,जबकि गबन सचिव द्वारा किया गया है।उन्होने बताया कि अधिकारयों द्वारा सचिव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही,राशि वसूलने ,एफआईआर दर्ज करने, संबंधी कोई कार्रवाई नहीं कि गई है।उन्होने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।