रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में रजत महोत्सव का आयोजन प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक किया गया। महोत्सव के प्रथम दिवस पर भूतपूर्व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर बी.एससी. वर्ग से दुर्गेश वर्मा, दीपक कुमार, तिमिषा, वेदिका, देविका, आरती, भावना सहित बी.ए. और बी.कॉम. वर्ग के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुराने साथियों से मुलाकात और अनुभव साझा करने का यह क्षण सभी के लिए यादगार बना।कला के विभागाध्यक्ष श्री चंदन गोस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन में अनेक चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।”द्वितीय दिवस पर महाविद्यालय में समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा तथा अतिथि व्याख्याता श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया उपस्थित रहे।कार्यालयीन स्टाफ में श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। रजत महोत्सव ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और भूतपूर्व छात्रों को एक साथ लाकर न केवल अतीत की यादें ताज़ा कीं बल्कि भविष्य की नई संभावनाओं को भी उजागर किया।







