जरवाय में माँ कर्मा जयंती पर भव्य समारोह, मूर्ति स्थापना संपन्न

पाटन।
ग्राम जरवाय (पाटन) में स्थानीय साहू समाज के संयुक्त तत्वाधान में संत माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ माँ कर्मा की मूर्ति स्थापना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण साहू (अध्यक्ष, परिक्षेत्रिय साहू समाज तेलीगुण्डरा) ने की।
विशेष अतिथियों में माननीय श्रीमती कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन), अशोक साहू (विधायक प्रतिनिधि), दाऊ दिनेश साहू (कार्यकारी अध्यक्ष, तहसील पाटन), रमेश कुमार साहू (सहसचिव, जिला साहू संघ दुर्ग), दिनेश साहू (पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन), यशवंत साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत जरवाय) एवं किशोर साहू (संचालक, किशोर मेडिकल स्टोर्स पाटन) शामिल रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने संत माता कर्मा के आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा समाज में एकता और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक आशीर्वाद के साथ हुआ। इससे पहले महिलाओं और बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। सरस्वती बालिका मानस मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गई।