पाटन। संस्कार पब्लिक स्कूल में दिनांक 17 से 19 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का मंगलवार, 17 नवंबर को अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विद्यार्थियों का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही थी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाटन की बी.एस.ओ. (B.S.O.) श्रीमती प्रीति बाला
एवं जामगांव की पी.टी.आई. (P.T.I.) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत, पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए आकर्षक मार्च पास्ट निकाला और मुख्य अतिथि को सलामी दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रीति बाली ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन और स्वरचित सुंदर कविता के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। वहीं, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना शुक्ला ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं।
महोत्सव के पहले दिन विभिन्न रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से हैंडबॉल, बॉक्स क्रिकेट, गोला फेंक, रस्साकसी और शतरंज शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे दमखम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





