लोहरा (रोहरा) में तीन दिवसीय गौकथा का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


पंडरिया।गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को केशव गौशाला लोहरा (रोहरा) में आयोजित तीन दिवसीय हवन-पूजन एवं संगीतमय गौकथा का समापन मंगलवार 18 नवंबर को भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ!
कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर से 18 नवंबर तक किया गया था। समापन दिवस पर कुधुरताल,मुंगेली की पुष्पा साहू का संगीतमय प्रवचन हुआ। वहीं देर शाम छीरपानी निवासी लोमस तिलगाम के सुमधुर भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।


तीनों दिन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हवन-पूजन, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भजन-संगीत और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय गौकथा का आयोजन हुआ। शाम 6 बजे गौमाता एवं श्रीकृष्ण की आरती तथा रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भजन का कार्यक्रम हुआ।
कथा व्यास पं. ओमप्रकाश ठाकुर एवं सत्यव्रत शास्त्री जी ने गौमाता के संरक्षण-संवर्धन, जल-जमीन-जंगल, पर्यावरण और सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा ही राष्ट्र सेवा है और गौपालन से ही मानव संस्कार व संस्कृति को बचाया जा सकता है।
गोपाष्टमी के दिन आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने अंचल के अलावा पंडरिया, कवर्धा सहित दूरदराज से आए सैकड़ों आम जन से लेकर तक विशिष्ट और गणमान्य लोग पहुंचे जहां सामूहिक रूप से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई ।
पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।गौभक्ति से परपूर्ण
सफल आयोजन के लिए गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल एवं केशव गौशाला के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राज ने समस्त सहयोगियों, ग्रामवासियों और गौ सेवकों के प्रति आभार प्रकट किया।
पूरे आयोजन में विशेष रूप से महेशी पटेल,संजय पटेल, सीताराम ठाकुर, सुखचैन चंद्रवंशी,मुनीराम चंद्रवांसी,नंद किशोर यादव एवं सेवानिवृत शिक्षक श्री एस एल पात्रे का सहयोग सराहनीय रहा। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका।