पाटन। क्षेत्र में नवरात्री के अवसर पर ग्राम गभरा (करगा), तहसील पाटन, जिला दुर्ग में “नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति, गभरा” एवं समस्त ग्राम वासी के तत्वाधान मे दिनांक 27 सितंबर, शनिवार को संध्या 7:00 बजे से भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार राशि सामूहिक डांस में प्रथम पुरुस्कार 5000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 एवं चतुर्थ 1000 व एकल/युगल में प्रथम 3000, द्वितीय 2000, तृतीय 1000 एवं चतुर्थ 750 रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को प्रवेश शुल्क जमा करके पंजीयन कराना होगा, पंजीयन हेतु आयोजक समिति से 8966850391, 8463853067 पर संपर्क किया जा सकता है, उक्त डांस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रवासियों के अधिक संख्या में शामिल होने की आशा है।







