पाटन। नगर पंचायत तथा दशहरा उत्सव समिति द्वारा 12 अक्तूबर के भव्य दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम का संयोजक नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को बनाया गया है। रामलीला मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हेमंत देवांगन, कृष्णा भाले, कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णी, तरुण बिजौर होंगे। रावण दहन के साथ साथ शानदार आतिशबाजी भी होगा। रुद्रा ग्रुप धमतरी द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा।

- October 11, 2024
पाटन में मनाया जायेगा भव्य दशहरा उत्सव, रुद्रा ग्रुप धमतरी द्वारा की जायेगी आतिशबाजी का प्रदर्शन, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के निर्देशन में होगा आयोजन
- by Balram Yadu