शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरिया में “नमो गाथा” एवं सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश


पंडरिया। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में शनिवार को नमो गाथा एवं “सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की सशक्त प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज को यह संकल्प दिलाया कि “हम स्वयं स्वच्छ रहेंगे और अपने वातावरण व पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे, न स्वयं कभी गंदगी करेंगे और न किसी को करने देंगे। स्वच्छता हमारा अधिकार है और हम स्वयं अपने नगर और अपने देश को भी स्वच्छ रखेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध आयोजन –
नमो गाथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में केवल नुक्कड़ नाटक ही नहीं, बल्कि कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता -विकसित भारत का सपना, भाषण प्रतियोगिता- सेवा ही संकल्प अभियान एवं मेरे सपनों का भारत स्वच्छता कार्यक्रम- विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता श्रमदान।पुस्तक वाचन कार्यक्रम – महापुरुषों की जीवन गाथा पर आधारित रखा गया।
प्रतियोगिता परिणाम –
चित्रकला प्रतियोगिता में कु. वर्षा देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में कु. दुर्गा हलवाई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चंद्र कुमार सोनी, नवल किशोर पांडे, प्रहलाद मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, हरीश जैन,भास्कर देवांगन,प्रभा देवांगन, मीनाक्षी सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगरवासी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं की इस सार्थक प्रस्तुति की सराहना की।कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य एन. के. एक्का, अतिथियों, निर्णायकों व शिक्षक- शिक्षकों सहित छात्राएं उपस्थित रहे।