निकुम। सेवा-संकल्प दिवस के अवसर पर गुरुवार को मोहंदीपाठ में भाजपा की ओर से विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 11 हजार दीये जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में अर्जुंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू विश्वास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प दिवस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित किए। एक साथ हजारों दीयों के जलने से मोहंदीपाठ का परिसर आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना और सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में
पुष्पेंद्र चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गविंद्र नाथ साहू, पवन सोनबरसा,मुकेश साहू,प्रदीप साहू निरंजन साहू,चुम्मन साहू,गुलशन साहू,केवल साहू,ढालेंद्र ठाकुर,कमलेश साहू,देवेंद्र यदु,महेंद्र साहू,ब्रिजेश सोनी, दौलत देशमुख, लखन देवांगन, बंटी साहू,हिंसा साहू,उमेंद्र साहू ,युगल बोरकर,जयराम साहू,दानिश्वर साहू,जयराम साहू,राम मंडले,तेजराम साहू,मुरली साहू,पालेश्वर देशमुख, पंकज चौधरी, परमानंद देवांगन,नवीन राजपूत, मनोज साहू, योगेंद्र देशमुख, ओंकार देशमुख रहे/







