पाटन।
मां महामाया मंदिर पाटन में आगामी 21 मार्च 2026 को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन सुबह 7:30 बजे महामाया मंदिर परिसर से प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
शोभायात्रा का मार्ग महामाया मंदिर परिसर से शुरू होकर महावीर चौक, सुभाष क्लब, आजाद चौक, भरर चौक, आत्मानंद चौक, पुराना बस स्टैंड, पुलिस थाना और पुराना बाजार चौक होते हुए पुनः महामाया मंदिर परिसर में समापन होगा।
आयोजक मां महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति, पाटन द्वारा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस दिव्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।







