रायपुर/पाटन:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 23 अगस्त को ग्राम पंचायत तर्रा (पाटन) में एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तर्रा ग्राम पंचायत के सरपंच व पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपिन चंद्राकर की अगुवाई में ग्रामीण और समर्थक युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
क्रेन से पहनाई जाएगी 100 किलो की माला
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रेन के जरिए उन्हें पहनाई जाने वाली 100 किलोग्राम वजनी विशाल फूलमाला होगी। इसके अलावा, राम सागर पारा की प्रसिद्ध बालूशाही मिठाई से पूर्व सीएम का तराजू में तुलादान (तौल) कर अभिनंदन किया जाएगा।
सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रमों की गुंजायशास्त्र
राजनीतिक गर्माहट के साथ-साथ इस आयोजन में लोक संस्कृति और आस्था का सुंदर संगम भी देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडे जी की गरिमामई उपस्थिती होने की संभावना जताई जा रही है।
इस भव्य स्वागत समारोह में पाटन विधानसभा क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।







