रानीतराई।नवयुवा संगठन समिति बाड़ाखोर चौक एवं ग्रामवासी असोगा में शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप ने की,विशेष अतिथि अशोक रिंगवानी सरपंच,राजेंद्र बघेल समाजसेवी,नारद साहू,परमानंद हिरवानी,गजेंद्र देवांगन,खिलावन चोपड़िया,तुलाराम साहू, तुका देवांगन ने माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि शांति खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने धार्मिक आयोजन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की बधाई दी।युवाओं का जोश शांति,शीतलता,समरसता,शिक्षा,संस्कृति,परंपरा को आगे बढ़ाने में हो।
रात्रिकालीन खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजक समिति के द्वारा रात्रिकालीन कार्यक्रम जसगीत सम्राट दुकालू यादव की भव्य प्रस्तुति हुआ।
इस अवसर पर भूषण साहू,सतीश वर्मा,पुरषोत्तम धनकर,दीनू साहू,गुमान साहू,हेमलाल साहू,रामसिंग अंगारे,फूलचंद देवांगन,लाला रिंगवानी,कलेश्वर साहू,दयालु साहू,भेदप्रकाश वर्मा,निखिल साहू,भूलऊ फूटान,वीरसिंह साहू,घनश्याम देवांगन,नीलेश कोसरिया,हिम्मत देवांगन,पारस यादव,दीपक कोसे,वासु अंगारे,धर्मेंद्र साहू,टूमन सिन्हा,मेघु साहू नवयुवा संगठन के साथी एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।







