अहिवारा :- उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न अहिवारा में भाजपा युवा नेता हर्ष जैन के नेतृत्व में भव्य विजय जुलुस निकाल कर मनाया गया। भव्य विजय झुलुस अहिवारा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पुरे अहिवारा नगर में यात्रा किया गया। यात्रा के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शहरवासियों एवं व्यापारियों को भाजपा के स्वर्णिम जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुरा अहिवारा नगर भाजपामय भगवामय से जगमगा उठा। बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने विजय जुलूस में शामिल हुए, सभी ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर रास्ते पर चल रहे थे साथ ही जय श्री राम के नारो से पूरा अहिवारा गूंज उठा, बस स्टैंड में भव्य आतिशबाजी की गई, इस अवसर पर पुर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, अहिवारा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जिला कोषाध्यक्ष चंचल बाफना, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, पार्षद अनुज साहू, शिवनारायण अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार, ईश्वर शर्मा, महामंत्री राहुल चंदेल, मंत्री शेखर बाबा, नगर उपाध्यक्ष साहिल खांन, तुषाद यादव (जैक), संदीप सिंह (जैक बाबा), जिला पदाधिकारी बुधराम साहू (ओटेबंद), मोनु साहू, शेखर साहू, बंटी साहू, गोबिंद प्रसाद, विकास जैन, अंशुल सिंह(पुर्व जिला संयोजक बजरंगदल), योगेश साहू (शिवसेन प्रमुख अहिवारा), हिमांशु सिंह, राजा चौहान, दसरू साहू, अनेश साहू, गोपाल साहू, मोहन साहू, भेदलाल पटेल, पउला काका, दीपक पाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

- March 13, 2022