पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

केशव साहू
डोंगरगढ़, 08 अगस्त 2026। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़ में आज छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।

समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय के प्राचार्य श्री जागेश्वर सिंह  चंदेल द्वारा विद्यार्थियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलवाई गई।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुलवंत सिंह कक्कड़, अध्यक्ष, SMDC ने की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री अमित जैन (पार्षद), श्रीमती बी मलागार(पार्षद), श्री डी. एकेश राव(पार्षद), श्री सुमीत ताम्रकार(पार्षद), श्री देवेन्द्र साखरे(पार्षद) नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर SMDC के सदस्य श्री अशोक कुमार डे, श्री ओमप्रकाश महानदी, श्री मधुसूदन अग्रवाल श्री लोकेश इंदुरकर एवं श्रीमती पूजा उज्जवने भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व का अवसर भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अशोक कुमार साहू (वरिष्ठ व्याख्याता) द्वारा किया गया एवं समापन सुश्री फरहा अंजुम (व्याख्याता अंग्रेजी )द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

— प्राचार्यपीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, डोंगरगढ़