बेलरगांव बस स्टैंड पर 5000 बोल-बम कावंरियों का हुआ भव्य स्वागत, पवार परिवार ने कराया खीर, पोहा, हलवा, चाय-पानी का वितरण

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।सावन के पावन महीने में बस्तर से आए 5000 बोल-बम कांवरियों के लिए बेलरगांव के हृदय स्थल बस स्टैंड पर प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन किया गया। बोल-बम के जयकारों से पूरा बेलरगांव गूंज उठा।

कांवरियों के लिए खीर, पोहा, हलवा, चाय और पानी की व्यवस्था की गई थी। थके हुए कांवरियों ने प्रसादी ग्रहण कर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया।

प्रति वर्ष पवार परिवार करता है सेवा
यह सेवा कोई एक साल की नहीं है। प्रति वर्ष पवार परिवार के द्वारा सभी कांवरियों के लिए निःशुल्क प्रसादी का वितरण किया जाता है। परिवार के सभी सदस्य सुबह से ही बस स्टैंड पर जुटकर कांवरियों की सेवा में लगे रहे।

पवार परिवार ने कहा,
“भोले बाबा के भक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। बस्तर से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर ये कांवरिए आते हैं। इनकी सेवा से हमें आशीर्वाद मिलता है। यह परंपरा हमारे परिवार द्वारा हर साल निभाई जाती है और आगे भी निभाते रहेंगे।”

भक्ति और सेवा का संगम
बस्तर से आए कांवरिये सिहावा ,बेलरगांव, विश्रामपुरी , और केशकाल शिव धामों की ओर जाते हैं। बेलरगांव में मिली इस आत्मीय सेवा से कांवरियों ने पवार परिवार को दिल से धन्यवाद दिया।

बस स्टैंड पर प्रसादी वितरण के दौरान खिरभान पवार, नरेन्द्र पवार, तिलक पवार,सचिन पवार,पिनटु पवार, बिरेंद्र प्रजापति, उमेंद्र दीवान,मौर्यध्वज सेन, गजेन्द्र नेताम,भुवनदास मानिकपुरी, उमेश देवांगन,रजंनीकांत देवांगन,जी.एस.चौहन,गोपी यादव, धनेश नेताम, सुरेद्र मरकाम,लक्षीन मरकाम, देवेंद्र नेताम, सागर निषाद,केशर यादव,मदन यादव, राजकुमार देवांगन, धनंजय साहू, रमेश नेताम सहित स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने भी सहयोग किया। पूरे दिन बस स्टैंड पर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे।