21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 20 जून को रायपुर के निजी स्कूल ने मनाया ग्रैंड पेरेंट योग दिवस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। रायपुर महादेवघाट के पास स्थित निजी हायर सेकेंडरी स्कूल जिसमें शिक्षा संस्कार अनुशासन का परिपूर्ण संग्रहण है , यहाँ के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई बल्कि आर्ट, डांस, स्पोर्ट और खासकर योग में निपुण हासिल किये है। इस कक्षा में बाहर से सभी बच्चे के पेरेंट्स इसमें हिस्सा लिये थे और सपने स्वस्थ का लाभ उठा रहे थे इस योग के विषय में स्वस्थ आयु के संबंध में योग कराया गया । इस इस स्कूल के योग शिक्षक टिकेश्वर पटेल जो वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और योग के ब्रांड एंबेसडर हैं छत्तीसगढ़ के और फिजियोथैरेपिस्ट है जिनके माध्यम से इस कार्यक्रम सफल हुआ साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक और प्रिंसिपल इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस योग कार्यक्रम में योग की अद्भुत प्रदर्शन और स्वस्थ आयु के लिए अलग अलग आसन प्राणायाम को प्रदर्शित किया गया। ग्रैंड पेरेंट्स के लिए विशेष प्रकार का आसन प्राणायाम करके कार्यक्रम को सफल बनाए ।







