मधुरस निकालेने के लिए हरे पेड़ की कटाई,सड़क दो दिन से बंद रहा


पंडरिया।ब्लाक के वनांचल ग्राम लिहाटोला के पास बड़े पेड़ को मंगलवार रात्रि को काट दिया गया है।जिसके चलते आवागमन दो दिन से प्रभावित हो रहा है।बताया जा रहा है कि उक्त सरई के पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता है।किसी के द्वारा मधुरस निकालने के लिए पेड़ को काट दिया गया है।मधुमक्खी अधिक होने के कारण नहीं पेड़ को छोड़ दिये हैं। मधुरस निकालने के ग्रामीण द्वारा एक हरे भरे पेड़ की कटाई गंभीर अपराध है, वन विभाग को उसके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसा कृत्य न हो।ग्रामीण शिव ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री जनमन के तहत आवास काम चल रहा है।ग्रामीणों को मटेरियल ले जाने में परेशानी हो रही है। तथा बच्चे लोगो का बोर्ड परीक्षा चल रहा है वहीं शिक्षक कर्मचारियों को आने में परेशानी हो रहा है।उन्होंने बताया कि फारेस्ट विभाग वनरक्षक,चौकीदार को सभी सुचित कर दिया है।लेकिन गुरुवार सुबह तक पेड़ सड़क से नहीं हटाई गई थी।वन विभाग पश्चिम के रेंजर पल्लवी गंग्वेर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पेड़ को हटाने के लिए कर्मचारी पहुंच भेजा गया था।मधुमक्खी अधिक होने के कारण नहीं हटाया जा सका।आज सड़क से पेड़ हटा दिया जाएगा।