वैज्ञानिकों को लिखा शुभकामना संदेश एवम तुलसीदास की जयंती मनायी गयी

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओ ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को शुभकामना सन्देश पत्र के माध्यम से लिखकर अपनी खुशी जाहिर की।अधीक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि
चंद्रयान-3 के सफलता के लिए इसरो के चंद्रयान कार्यक्रम के तहत तीसरा चंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान अन्वेषण मिशन है। इसमें विक्रम नाम का एक लैंडर और चंद्रयान-2 के समान प्रज्ञान नाम का एक रोवर शामिल है।चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित दिखे।

सभी द्वारा प्रार्थना की गई कि यह मिशन सफल हो। इसके साथ ही महान कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर कामिनी जोशी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास की पूजा एवं सरस्वती की पूजा अर्चना कर बताया गया कि गोस्वामी तुलसीदास भारत के एक महान कवि एवम दार्शनिक थे।जिन्होंने रामचरित मानस जैसे महाकाव्य को लिखा । विद्यालय की बालिकाओ के द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के विभिन्न दोहों को याद करके उनका भावार्थ समझाया गया ।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षिका उपस्थित थे।