पाटन। ग्राम पंचायत पहंडोर में आज धान खरीदी केंद्र से बेंद्री रोड तक बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सदस्य श्री पन्ना लाल बंजारे एवं ग्राम पंचायत पहंडोर की सरपंच श्रीमती माया मढ़रिया सहित पंचायत के पदाधिकारियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत पहंडोर के पदाधिकारी श्रीमती बासन साहू, श्रीमती मीना सेन, श्रीमती उर्वशी मढ़रिया, श्रीमती पदमा वर्मा, श्री गोकुल साहू एवं श्री महेंद्र मढ़रिया शामिल हुए।
वहीं ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच श्री चेतन लाल चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन से क्षेत्र में सड़क निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।






