पाटन।
ग्राम पंचायत औरीं में आज तालाब में निर्मल घाट निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच कालिंद्री मानिकपुरी सहित रामा कुर्रे, सरिता सोनवानी, मनीषा चंद्र, देव सोनवानी और गायत्री यादव,
मनीष , चंद्रदेव सोनवानी, गायत्री यादव , गजेन्द्र मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने गांव के विकास कार्यों में इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्मल घाट बनने से तालाब का सौंदर्य बढ़ेगा और लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।







