अण्डा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदखुरी के संतोषी चौक में मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य जिला पंचायत विकास निधि एवं 15वें वित्त जिला पंचायत विकास योजना के अंतर्गत लगभग 5.79 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और कहा कि इस मंच के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती कविता यादेश ठाकुर, जनपद सदस्य गोपाल यादव, उपसरपंच योगिता जितेंद्र यादव, पंच दुर्गा किशन यादव, उमा गोपाल यादव, राजेन्द्र चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, बीरेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मंच निर्माण की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने की बात भी कही गई।






