कोलिहापुरी के सतनामी पारा में 3.85 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अंडा। ग्राम पंचायत कोलिहापुरी के सतनामी पारा में लंबे समय से बनी हुई पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा के तत्वावधान में 3 लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर होगी तथा ग्रामीणों को आवागमन और स्वच्छता संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनमानस की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में गांव के प्रथम नागरिक सरपंच  ईश्वर प्रसाद साहू, पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा, पूर्व उपसरपंच सुनील मिश्रा, पंच तारिणी साहू, गायत्री देशमुख, हिना देश लहरे, पूजा भारती, पूजा बांधे, सरस्वती बंजारे, अगेश्वर भारती, विजय चतुर्वेदी, योगराज देशलहरे सहित बड़ी संख्या समस्त पंच गंण ग्राम पंचायत कोल्हापुरी और ग्रामीण जन  उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने नाली निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक पूरा होगा, जिससे वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।