पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश (को.) मरार पटेल समाज के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सामाजिक भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 30 अगस्त, रविवार को ग्राम झींट, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में किया जाएगा।

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। समाज की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार इस सामाजिक एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल करेंगे।

कार्यक्रम में शाकंभरी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज सुनील पटेल, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व शाकंभरी बोर्ड सदस्य पवन पटेल सहित अनेक अतिथि** विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में जनपद एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठजनों की भी सहभागिता रहेगी।
समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय सामाजिक भवन एवं छात्रावास निर्माण की पहल को सामाजिक एकता, शिक्षा और सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
स्थान : ग्राम झींट, तहसील पाटन, जिला दुर्ग
दिनांक : 30 अगस्त 2026, रविवार
समय : दोपहर 2 बजे से





