देवादा में विकास कार्यों का भूमिपूजन : जनपद निधि से स्वीकृत सीसी सड़क, शेड व पचरी निर्माण का हुआ भूमिपूजन

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में ग्रामीण विकास को गति देते हुए जनपद निधि से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 की सदस्य उर्वशी वर्मा की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों का भूमिपूजन स्थानीय जयस्तंभ चौक में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर ग्राम की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा एवं उप सरपंच सोहन साहू ने शिरकत की। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

इन प्रमुख कार्यों की मिली सौगात:

  • सीसी सड़क निर्माण
  • गुड़ी चबूतरा में रेलिंग निर्माण
  • हुडगी तालाब स्थित महिला घाट गार्डन के पास शेड निर्माण
  • छोटे हुड़गी बांध में पचरी निर्माण

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक उपयोग की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से शीला वर्मा, बिन्नू वर्मा, हेमलता वर्मा, राम बाई ठाकुर, तीरथ साहू, आलोक वर्मा, विनय शुक्ला, रमा वर्मा, राजेश वर्मा, गोपाल दुबे, मोंगरा वर्मा, होरी वर्मा, मनहरण वर्मा, भूषण वर्मा, जितेंद्र निर्मल, शिवबती कुलदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।