दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश भाजपा सरकार के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं 28 फरवरी को पाटन विधानसभा कुम्हारी मंडल से भिलाई जिला अध्यक्ष श्री महेश वर्मा जी के नेतृत्व में राम भक्तों का दूसरा जत्था दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ,जिसमें कुम्हारी मंडल से कुल 15 लोगों को अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम लला जी के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा हैं, अयोध्या धाम यात्रा में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विश्वविद्यालय कुम्हारी श्री रामाधार शर्मा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज वर्मा जी,सांसद प्रतिनिधि शासकीय विद्यालय श्री राम कुमार सोनी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अवधेश शुक्ला जी, श्री राजेश सिन्हा जी, श्री गिरीश सोनी, श्री आशीष शुक्ला, श्री प्रणव श्रीवास्तव, श्री गोविंद बघेल, श्री दीपक बैस, श्री सौरभ पांडेय, श्री शुभम पाण्डेय, श्री मोहित पटेल, श्री महेंद्र वर्मा, श्री कौशल सिंह(गोलू) आदि लोगों का जत्था दुर्ग स्टेशन आस्था ट्रेन को दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी, माननीय विधायकगण श्री ललित चंद्राकार जी,श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा जी,एवं भिलाई जिला महामंत्री श्री प्रेमलाल साहू जी के गरिमामय उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं कुम्हारी स्टेशन में अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन के स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष श्री राजू निषाद जी, उपाध्यक्ष श्री दीपक चतुर्वेदी जी, भाजपा नेता श्री मनीष पाॅल जी एवं श्री बंशी जगत की मुख्य रूप से उपस्थित थे।।







