हक और सम्मान की गारंटी : अब हर भूमिहीन मजदूर तक पहुंच रही योजनाओं की ताकत : कीर्ति नायक

पाटन।जनपद पंचायत पाटन सभागार में  दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक रहीं।

कीर्ति नायक ने कहा—

“आज का यह कार्यक्रम सिर्फ प्रमाण पत्र वितरण नहीं, बल्कि गरीब और भूमिहीन मजदूर भाइयों-बहनों के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन के तहत सरकार की योजनाएं अब धरातल पर उतरकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
“अब कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहेगा—यह हमारी प्रतिबद्धता है।”
श्रीमती कीर्ति नायक ने योजना को विस्तार से समझाते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे पारदर्शिता, विश्वास और सशक्तिकरण—तीनों सुनिश्चित हो रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, सभापति श्री रवि सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती कुसुमलता आडील, श्रीमती रेखा जोशी, श्री राजेश चंद्राकर, श्री अरविंद जोशी, श्री खिलेश यादव एवं श्री विष्णु निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही जनपद पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराए।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह, विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला, जहां हितग्राहियों के चेहरे पर अपने अधिकार मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।