पाटन पुलिस की लगातार दूसरे दिन छापामार कार्रवाई, अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा देने पांच लोगो पर कार्रवाई, पुलिस को देख होटल, ढाबा में बैठकर शराब पी रहे लोग भाग गए, सीजी मितान में खबर प्रसारित होने के बाद पाटन पुलिस ने दिखाई तत्परता


पाटन। सीजी मितान की खबर ने एक बार असर दिखाया है। पाटन पुलिस ने कल फिर सिकोला चौक और सिकोला मार्ग पर शराब दुकान के आसपास स्थित ढाबा होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लोगो पर कार्रवाई की है। बता दे की इस कार्रवाई के एक दिन पहले भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच होटल और ढाबा संचालक को अपने होटल ढाबा में बिठाकर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कर लाभ अर्जित करने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई किया था।

पाटन पुलिस ने कल फिर कार्रवाई की है जिसमे सिकोला चौक पर कमलेश सपहा द्वारा अपने गुमटी नुमा होटल में शराब पिलाने का कार्य कर रहा था। इसी तरह सिकोला चौक में ही कमल प्रसाद ठाकुर, सिकोला मार्ग में याद राम निषाद, शेख जाहिद, मनीष मरकाम भी अपने होटल में शराब पिलाने की सुविधा देकर लाभ अर्जित कर रहा था। इस सभी पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।