दुर्ग।शा. विश्वनाथ यादव तमस्कार स्वशासी महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग में, फिज़िक्स सोसाइटी के तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसमे आर टी एम नागपुर यूनिवर्सिटी नागपुर महाराष्ट्र के भौतिक शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ सुभाष बाबुराव कोंडवार तथा डॉ उमेश ए पालिकुंडवार मुख्य व्याख्याता के रूप मे उपस्थित रहे ; मुख्य व्याख्याताओं ने नैनो टेक्नॉलजी तथा एक्स-रे अवशोषण स्पेक्ट्रास्कोपी पर विस्तृत ज्ञान साझा किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम ए सिद्दीकी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की । इस दौरान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ जे के सलूजा, प्राध्यापक डॉ आर एस सिंह, डॉ अनिता शुक्ला, डॉ सीतेश्वरी चंद्राकार, डॉ अभिषेक मिश्रा एवं अतिथि व्याख्याता डॉ ममता परगनिहा, भूपेन्द्र दास, नीरज यादव, पायल नामदेव, खुशबू साहू तथा एम एस सी पूर्व और एम एस सी अंतिम के छात्रों की सराहनीय सहभागिता रही ।







