आनुवांशिक उत्परिवर्तन विषय पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन,शैलदेवी महाविद्यालय में हुआ आयोजन

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में विज्ञान विभाग के द्वारा आनुवांशिक उत्परिवर्तन विषय पर एक अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि व्याख्यान के रूप में डॉ.सुरुचि पार्खे सहायक प्राध्यापक ST. Thomas college भिलाई दुर्ग (छ . ग.)विज्ञान विभाग के सभी सहायक प्राध्यापक व विद्यार्थी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. सुरुचि पार्खे ने अपने व्याख्यान में उत्परिवर्तन के सिद्धांत प्रकार कारण और उनके प्रभाव के बारे में जानकारी दी । पार्खे मैंम बहुत ही सरलता से उत्परिवर्तन के कारण होने वाले बीमारियों के बारे में समझाया। कैसे gene में होने वाला छोटा सा परिवर्तन life में बड़ा परिवर्तन ला सकता है मैंम ने बताया कि उत्परिवर्तन विभिन्नता और विकास का आधार है यह इतना प्रभावशाली होता है कि इसका नए जीव की उत्पत्ति हो सकती है। यह कार्यक्रम शैलदेवी महाविद्यालय के संचालक .राजन दुबे जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मैंम का व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। इस व्याख्यान में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्सुकता और रुचि प्रकट की।