राज्यस्तरीय रोजगार मेला हेतु साक्षात्कार के लिए मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यकम, शासकीय आई टी आई में आयोजन

पाटन। सोमवार को शासकीय औद्योगिक संस्था पाटन में सेवा पखवाडा दिनांक 17.09.2025 से दिनांक 02.10.2025 तक चल रहा है जिसके अंतर्गत 11 बजे से राज्यस्तरीय रोजगार मेला हेतु साक्षात्कार के लिए मार्गदर्शन हेतु रोजगार उन्मुखी कार्यकम रखा गया। जिसमें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाटन के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था में प्रशिणरत् प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । उन्हें संस्था में आमंत्रित शा० कन्या० उच्च० माध्य० शाला के प्राचार्य श्री पी.एल. सिन्हा के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया साथ ही साथ संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं विभिन्न प्रशिक्षण अधिकारियों के द्वारा भी रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षणार्यों में इस कार्यकम के प्रति उत्साह का माहौल रहा। आगामी दिवसों 09. 10.2025 एवं 10.10.2025 को राज्यस्तरीय रोजगार मेला जो शासकीय औद्योगिक संस्था रायपुर में आयोजित होना है में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।।साथ ही साथ 01:00 बजे से इसी कार्यकम के अंतर्गत स्वास्थ्य प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा संस्था में प्रशिक्षणरत् प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था में कार्यरत् अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वास्थ्य परीक्षण कार्यकम में प्रशिक्षणार्थियों का संपूर्ण भागीदारी रहा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यकम का समापन किया गया। कार्यकम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री हरीश शर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी श्री रेमन कुमार, श्रीमती सीता भारती, श्रीमती बेनु बाला, श्री दिनेन्द्र कुमार सिन्हा, श्री कमलेश कुमार, आशीष साहु, श्रीमती अंजू सलामें, श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं श्री निर्मेश कुमार उपस्थित रहे।