गुजरात विधानसभा पर्यवेक्षक ममता चन्द्राकर ने साबरकांठा लोकसभा में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता चन्द्राकर गुजरात विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक साबरकांठा लोकसभा अंतर्गत विधानसभा में दौरा कर कार्यकताओं की बैठक लेकर जीत के टिप्स दे रही है।

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव मद्दे के नजर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने विधायक पंडरिया ममता चन्द्राकर को सह पर्यवेक्षक की अहम जवाबदारी सौपी है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देशानुसार गुजरात विधानसभा के पर्यवेक्षक पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर गुजरात के 6 दिवसीय प्रवास पर है।विधायक ममता को गुजरात के अहमदाबाद के साबरकांठा लोकसभा के प्रभार पर है।साबरकाठा लोकसभा में 7 विधानसभा है, जिसमे हिम्मत नगर,इदार,खेदबहा भीलोडा,मोडासा,बयाड,प्रातिज शामिल है। विधायक ममता 30 जुलाई से 6 अगस्त तक 6 दिवसीय प्रवास पर है।इस दौरान पर्यवेक्षक ममता प्रति दिन प्रभार अंर्तगत स्थानों पर कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों की बैठक लेकर जीत की मंत्र दे रही हैं। इसी कड़ी में उरई में कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों की बैठक लेकर जीत के मंत्र व टिप्स दिया। पर्यवेक्षक ममता के साथ प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद लोहारा धनुक वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष लोहारा ब्लॉक रूपचंद वर्मा उपस्थित रहे।