स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पाटन के छात्र गुलशन निर्मलकर का राज्य स्तरीय अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयनित   

पाटन। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन के कक्षा दसवीं के छात्र गुलशन कुमार निर्मलकर का चयन कोरबा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अंडर 17 शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गुलशन की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मिलन कुमार देवांगन प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, प्रधानपाठक अंजू राय, व्याख्याता दीपा मनोज, समिति के सदस्य रोहित देवांगन सहित शिक्षकों एवं पालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।  आगे जानकारी देते हुए व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल ने बताया कि पुरई में आयोजित जिला व संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर गुलशन का चयन राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक कोरबा में आयोजित है जिसके लिए टीम में सम्मिलित होकर गुलशन रवाना हो गया है।