रवेली में गुंजा ओम भूर्भुवः स्वाह, , , गायत्री यज्ञ का हुआ समापन


पाटन। ग्राम रवेली में पांच कूंडिय गायत्री यज्ञ का आज समापन हुआ। हरिद्वार से आए हुए संतो का विदाई के साथ यज्ञ का समापन किया। रवेली में समस्त परिवार को संतो द्वारा भक्ति संगीत भजन कीर्तन एवं प्रवचन के माध्यम समस्त श्रोता को मंत्रमुग्ध किया एवं भक्ति के मार्गदर्शन एवं सतसंग भक्ति के मार्ग पर चलने संकल्प दिलाया। इस यज्ञ के आयोजन में गायत्री परिवार के घासी राम साहू, मंगलेश साहू, पुनीत वर्मा,हरी ओम, लुमेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

ग्राम रवेलीने सरपंच पुष्पा संजय वर्मा अभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।