भिलाई।भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा के सहमति, प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, मोहन मरकाम , प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हरी गोविन्द सिंह तिवारी छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रभारी, अमरजीत सिंह चावला, प्रभारी महामंत्री, संगठन एवं सुमित्रा घृतलहरे प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के अनुसंशा पर भिलाई 3 के युवा नेता गुंजन बघेल को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री बघेल की नियुक्ति पर युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि गुंजन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

