छाटा में गुरु दर्शन सतनाम संदेश यात्रा का किया स्वागत, प्रसादी के रूप में खीर का वितरण किया


पाटन। सतनामी समाज पाटन तहसील द्वारा गुरु बालक दास की जयंती के अवसर पर गुरु दर्शन और सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। भिलाई से निकली इस यात्रा का पाटन तक जगह जगह स्वागत किया गया। ग्राम छाटा में कांग्रेस नेता अभिषेक जांगड़े के नेतृत्व में सतनाम संदेश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान खीर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर अभिषेक जांगड़े, जनपद सदस्य आनंद बघेल, सरपंच कमलेश चेलक, राजेंद्र देशलहरे, राजू वर्मा, केशरी चेलक, ऋतिक चेलक सहित अन्य मौजूद रहे।