चिंगरी में मनाई गई गुरु घासीदास जयंती पर्व

अंडा। ग्राम चिंगरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं जनपद के सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख ने उपस्थित होकर जयंती की समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, बाबाजी हमारे संस्कृति, सभ्यता एवं भाईचारा ,भेदभाव ,छुआछूत विभिन्न व्याप्त फैले हुए सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने के लिए जोगी बनकर सत्य की राह में खोज करते हुए जीवन को एक नया संदेश देने का जो प्रयास किया वह हमारे लिए अनुकरणीय है । आज हमें बाबा जी से आशीर्वाद लेते हुए उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ।उन्होंने पर्व विशेष को उल्लिखित करते हुए कहां की यह पर्व केवल धर्म नहीं, संस्कृति नहीं , बल्कि हमारी सभ्यता की पहचान है। क्योंकि यह संदेश आने वाली पीढ़ी को लोक संस्कृति की पहचान के साथ-साथ संरक्षित संवर्धित करते हुए एक नई पीढ़ी का एक सजक प्रमाण है । इस अवसपर पर टिकेश्वरी लाल देशमुख को समाज की ओर से समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक दिलीप देशलहरे, फिरंगी यादव, कमल देशलहरे आदि लोग सम्मिलित थे।