ग्राम सुरपा में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु घासीदास जी की जयंती, सांसद बघेल द्वारा समाज के मांग पूरा करने का आश्वासन मिला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया

पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरपा में 27 दिसंबर को सतनामी समाज एवं ग्राम वासियों के द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाया गया।
गोधूलि बेला में जय स्तंभ पर समाज की ओर से शंकर राव नारंग के द्वारा पलो चढ़ाया गया इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, शिक्षक राजेंद्र मारकंडे असोगा दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मध्यमंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, रवि सिन्हा जनपद सदस्य पाटन, सेवा सहकारी समिति सुरपा के प्राधिकृत अधिकारी नारद साहू, सेवा सहकारी समिति निपानी के प्राधिकृत अधिकारी बेणीराम साहू, ग्राम पंचायत सुरपा सरपंच रेखा साव, पूर्व सरपंच डॉ. सरोज साव, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जैन एवं सामाजिक बंधुओं एवं माताओ के द्वारा आरती कर पलो चढ़ाने में सहयोग किया गया।

जय स्तंभ में पूजा अर्चना के पश्चात गणमान्य अतिथि मंच में आसन ग्रहण किये कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल,अध्यक्षता राजेंद्र कुमार मार्कण्डेय शिक्षक , विशिष्ट अतिथि के रूप में

विजय बघेल में अपने उद्बोधन में कहा कि:– एक ऐसे महामानव का जन्म 268 साल पहले हुआ है जिसकी जन्म जयंती आज हम सब बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मन रहे है, बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया और ईश्वर ही सत्य है, सत्य ही ईश्वर है ये मूल वाक्यों पर आधार छुपा हुआ है, बाबा जी ने ये बात क्यों कही यह विचार करने योग्य बात है जब इतिहास के पन्ने को देखा जाय तब जानकारी मिलता है आज से 100 साल पहले विकराल स्थिति रही है

आजादी के पहले छुआ छूत की भावना, ऊंच नीच की भावना घृणा के भावना था। स्नेह,भाई चारा का भावना मिट चुका था, ऐसा विकराल स्थिति थी।वेद पुराण ग्रन्थ में लिखा है कि 84 लाख योनियां गुजरने के बाद मनुष्य जीवन मिलता है जो छुआ छूत भेद भाव, उच्च नीच के लिए नहीं मिला है। देश दुनिया की तकदीर बदलने के भगवान ने भेजे है आज मनुष्य पृथ्वी से अंतरिक्ष पर जा रहा है इसके लिए मानव जीवन मिला है।

सांसद बघेल के समक्ष सतनाम धर्म जागरूक युवा संगठन के अध्यक्ष के द्वारा सतनामी समाज सुरपा के मांग पत्र का वाचन किया जिसमें मॉडल जय स्तंभ एवं डोम सेट निर्माण का मांग समाज द्वारा किया गया जिस पर सांसद विजय बघेल के द्वारा मॉडल जयस्तंभ निर्माण के लिए आश्वासन दिया है।

इसके पश्चात समस्त अतिथि एवं सामाजिक बंधुओं और ग्रामवासियों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजेंद्र कुमार मारकंडे पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू रवि सिन्हा जनपद सदस्य पाटन,नारद साहू सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी बेणीराम साहू सेवा सहकारी समिति निपानी के प्राधिकृत, अधिकारी प्रमोद जैन भाजपा जिला कार्य समिति सदस्, गिरधरलाल नारंग,पृथ्वीराज मारकंडे, चंद्रहास मोरैया, महेश मारकंडे, देवानंद देवांगन बूथ अध्यक्ष ग्राम सुरपा, नरेंद्र धारगुड़ी समाजसेवी, किशोर सेन, सतनाम धर्म जागरूक युवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य,सतनामी समाज सुरपा एवं ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।