अण्डा। ग्राम चिंगरी में बघधर्रा जस एवं फाग संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय चन्द्रकांत क्षत्रिय (बघधर्रा) गुरु जी की प्रेरणा से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेला यादव (जनपद सदस्य दुर्ग), पुष्पा वाघमारे (सरपंच), पुष्पा देशमुख (पूर्व सरपंच) एवं भूषण देशमुख (उप सरपंच) उपस्थित रहे। अतिथियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में संस्कृति और लोककला के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बघधर्रा जस परिवार के सम्माननीय गीतकार गुरुजनों चेतन यादव (बघधर्रा), निर्मल देशमुख, संजय यादव, चुड़ामन बंछोर, भवानी प्रसाद नायक एवं प्रदीप देशमुख (कोठिया) का सम्मान किया गया। साथ ही वरिष्ठ गुरुजनों मेहतरू राम साहू, रूपलाल साहू, देवांन सिंह देशमुख, कुलेश्वर प्रसाद देवांगन, धन्नु साहू, भोजराम निषाद, गणेश राम यदू एवं पीयूष कुमार क्षत्रिय (बघधर्रा) को भी सम्मानित किया गया।

संयुक्त संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष जयदेव यादव, उपाध्यक्ष राजकुमारी कुलेंद्री, सचिव प्रदुम्न बंजारे तथा कोषाध्यक्ष किसन साहू सहित सदस्य जितू निर्मलकर, राजेश्वर देशमुख, मनीषा, सकुन, सविता, चुन्नी यदू, रूपेंद्र विश्वकर्मा, नागेश निर्मलकर, रोहित देशमुख एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध गायिका ममता देशमुख की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने अपनी मधुर गायकी से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके अलावा श्री जोत जंवारा जस एवं फाग झांकी मंडली, भर्रेगांव (जिला राजनांदगांव) तथा जय सहोदर राऊत नरसिंह नाथ बाबा जस एवं फाग झांकी मंडली, अण्डा द्वारा आकर्षक झांकियों का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान, आशीर्वचन और समाज में लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।






