पाटन। श्री गुरुभागवत एजुकेशनल ट्रस्ट, जामगांव एम के तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से दौलत वाटिका, कला मंच, जामगांव एम (करगा रोड), तहसील पाटन, जिला दुर्ग में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सोनाली सेन एवं स्कूली बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुति से होगी। इसके बाद अर्जुन दास मानिकपुरी मंडली भरथरी शैली में श्री गुरु भागवत की प्रस्तुति देंगे। आयोजन का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।

श्री गुरुभागवत एजुकेशनल ट्रस्ट ने क्षेत्र के नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा का पर्व भारतीय परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।







