बंद पड़ी फेक्ट्री में रात को होता था गुटखा का निर्माण, पुलिस की दबिश में खुला पूरा मामला, लाखो रुपए का अवैध गुटखा बरामद, पीढ़िए पूरी ख़बर

केशव साहू

,  बंद पड़ी फैक्टरी पर रात मे अवैध रूप से सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने का करते थे काम। पुलिस ने भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान जिसकी अनुमानित  किमती  8214819 रूपये है को किया जप्त।

  राजनांदगांव पुलिस  द्वारा चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान एवं अवैध गतिविधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीते  शनिवार  शाम 5-30 बजे थाना सोमनी थाना कोतवाली थाना लालबाग एवं सायबर सेल राजनांदगांव की टीम गठित कर संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा तम्बाखु/जर्दा युक्त (सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा) बनाने की फैक्टरी संचालित किया जा रहा था जिसे घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही की गई। मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी  मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान से मौके धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जिसके द्धारा कोई कागजात पेश नही करने पर थाना सोमनी पुलिस द्वारा 0/22 धारा 102 जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा जुमला कीमती 8214819/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।