शराब दुकान खुलने का विरोध करने गए थे पाटन, वापस गांव पहुंचा तो अचानक चक्कर आया, इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ग्राम असोगा में शराब दुकान खुलने का ग्राम जरवाय के ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे है। ग्रामीणों के मुताबिक विरोध करते करते गांव का ही 53 वर्षीय ऋषि राम साहू की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ऋषि राम साहू भी ग्रामीणों के साथ 6 अक्टूबर को पाटन गए थे। सभी ग्रामीण जरवाय रोड में खुलने वाले शराब दुकान का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों के साथ मृतक भी गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही उसे अचानक चक्कर आई। तभी ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। तबियत ज्यादा बिगड़ी तो रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराना शुरू किया। बताया  रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान ऋषि साहू का निधन हो गया। इससे गांव में शोक व्याप्त है। जानकारी मिली है कि  अस्पताल में जब ऋषि राम  भर्ती थे तब गांव के लोगों ने आपस में राशि एकत्र कर इलाज कराने मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया था।