सरकार नही जमा करते पैसा तो इन निकायों में छा जाता अंधेरा,  11 निकायों का बकाया 31 करोड़ का बिजली बिल शासन ने चुकाया

भिलाई। शासन ने जिले की निकायों को बिजली गुल होने से बचा लिया है। बिजली कंपनी के लगातार नोटिस के बाद चारों निगम समेत 11 निकायों के बकाए में से 31.81 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। बिजली कंपनी का देयक भुगतान निकायों पर लंबे समय से लंबित चला आ रहा है। इसके चलते कार्यालयों समेत अन्य प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन काटने तक की नौबत आ गई थी। इसके चलते नगर प्रशासन एवं विकास संचालनालय को भुगतान करना पड़ा है। इसके तहत भिलाई निगम के बकाए भुगतान में से 14.84 करोड़ रुपए, दुर्ग निगम के 7.72 करोड़, रिसाली निगम के 3.04 करोड़ और भिलाई-निगम के बकाया बिजली भुगतान में से 2.81 करोड़ रुपए की चुकाई है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतें भी बिजली बिल चुकाने में। नहीं है। इस वजह जिले की कुम्हारी पालिका परिषद का 1 करोड़ जामुल परिषद का 74.34 लाख रुपए, अहिवारा परिषद का 58.20 लाख और अम्लेश्वर परिषद का 30.13 लाख भुगतान किया है। नगर पंचायतों में धमधा का 28.61 लाख, पाटन का 24.23 लाख और उतई नगर पंचायत के 25.14 लाख रुपए का बिजली बिल का भुगतान किया है।