पाटन। दुर्ग पाटन रोड पर आज हाईवा में क्षमता से अधिक रेत का परिवहन करते हुए दो गाड़ी को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज के निर्देश पर तहसीलदार श्रीमती मीना साहू ने आज पाटन से डैमार के मध्य शाकंभरी चौक पर कार्रवाई की। दोनों गाड़ी को पाटन थाने के सुपुर्द किया गया है। बता दे की क्षेत्र में लगातार रेत का अवैध परिवहन का मामला सामने आ रहा था जिसके बाद आज यह कार्रवाई देखने को मिली। हाईवा में रायल्टी पर्ची तथा लेकिन गाड़ी में क्षमता से अधिक रेत का परिवहन किया जा रहा था ।







