पाटन। खनिज विभाग द्वारा आज पाटन क्षेत्र में दैमार के आसपास दबीश दी गई। इसमें दो हाईवे को पकड़ा गया जिसमें रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग ने सभी गाड़ी को उठाई थाना के सुपुर्द किया है । वहीं जानकारी मिली कि अंडा थाना के आसपास भी एक हाईवे पकड़े हैं जिसमें मुरूम का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था । जिला कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी के निर्देश पर आज खनिज विभाग की टीम सुबह से ही पाटन क्षेत्र के ग्राम दैमार, देवादा फुंडा के आसपास हाईवा गाड़ियों को रोककर चेकिंग शुरू किया। जिसमें दो हाईवा को रोक कर जांच किया गया जिसमें रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इन सभी गाड़ियों को उतई थाने के सुपुर्द किया गया है। वही अंडा थाना क्षेत्र में भी एक गाड़ी मुरूम का अवैध रूप परिवहन कर रहा था जिसे भी अंडा खाने के सुपुर्द किया गया है। सभी गाड़ियों पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।।






