ग्राम पंचायत बिरगुड़ी में हल्बा समाज ने आज शक्ति दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

नगरी, सिहावा ,बेलरगांव। आदर्श ग्राम पंचायत बिरगुड़ी में हल्बा समाज के द्वारा आज शक्ति दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,बेलर मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी ,हल्बा समाज बिरगुड़ी के अध्यक्ष हुमन बिसेन, डाकेंद्र कश्यप ,संजय शांडिल्य, मदन सरोज सहित हल्बा समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं महिला,पुरुष, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।