एक ही गांव की आधा दर्जन महिलाए हुई ठगी की शिकार, सोना चांदी के जेवर लेकर अज्ञात महिला हुई फरार, गहनों के डिजाइन के बदले पैसा देने का दिया था लालच, पाटन ब्लॉक का मामला पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंदर और कसही में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं ठगी का शिकार हो गई हैं।
फेरी वाली की तरह घूमने वाली अज्ञात महिलाओं की टोली ने सोना के डिजाइन दिखाने के बदले हजारों रुपए देने के लालच देकर सोना चांदी के जेवर को ही लेकर फरार हो गई। इसकी सूचना पाटन थाना को दी गई है। पुलिस अलग अलग टीम बनाकर पता साजी में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंदर एवं कसही में दो-तीन की संख्या में अज्ञात महिलाएं घूम-घूम कर घरों में पुराने बर्तन एवं टूटे-फूटे बर्तन के बदले नए बर्तन देने का काम करने की बात कर सुनसान घरों में जाती थीं।

अकेली महिलाओं को बनाया निशाना..
अज्ञात महिलाओं की टोली के द्वारा सिर्फ दोपहर को अकेली रहने वाली महिलाऔं को निशाना बनाया गया है ।
अज्ञात महिलाएं ग्राम पंदर में 6 घर में जाकर के घर की महिलाओं को टूटे-फूटे बर्तन के बदले नए बर्तन देने के लिए उनके घर से बर्तन को मांग कर लाती थी और दूसरे दिन उन महिलाओं को नए बर्तन के रूप में वापस कर देती थी। इस तरह से लगातार दो दिन तक यही काम किया। महिलाओं का विश्वास जीतने के बाद अज्ञात महिलाओं के द्वारा उन्ही 6 घरों में जाकर सोने चांदी जेवरात का डिजाइन दिखाने के लिए कहा।। जब डिजाइन पसंद आया तो उसे पाटन में स्थित अपने कंपनी में ले जाकर इस डिजाइन का अन्य जेवर बनाने की बात कहते हुए 4 घंटे के लिए जेवर को मांग लिया गया। शाम को जेवर लौटने के साथ-साथ पैसा भी देने की बात अज्ञात महिलाओं ने कही। जब शाम तक सोना चांदी जेवर लेकर गई महिलाएं वापस नहीं आई तब सभी महिलाओं को लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद अपने घर के बुजुर्गों एवं वरिष्ट सदस्यों के इसकी जानकारी दी । आसपास काफी पता साजी किया लेकिन अज्ञात महिलाएं मिली ही नहीं तब जाकर के थाने में इसकी सूचना दी गई।

नया बस स्टेंड के पास बताया अपनी कंपनी की दुकान….

सोने चांदी की जेवर लेकर जाने वाली अज्ञात महिलाएं अपने आप को नया बस स्टैंड पाटन के पीछे रहना बताया ।।साथ ही साथ उनके वहां पर दुकान होने की भी जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी गई। जिसके झांसे में महिलाएं आ गई और अपना सोना चांदी भी दे दिया। ठगी के शिकार हुई महिलाओं का कहना है कि एक-एक करके तीन महिलाएं दो-तीन घरों में जाकर इस तरह के घटना को अंजाम दिया उसके बाद वे लोग जिस ऑटो में आए थे उसी ऑटो में सवार होकर वापस गई हो गई फिर दोबारा गांव आई ही नहीं।

वर्शन
इस घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा थाना में दी गई है। अज्ञात महिलाओं की तलाशी के लिए अलग अलग टीम बनाई गई है।।सीसी टीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।
देवांश सिंह राठौर
एसडीओपी पाटन